कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम से अपघटित कर खाद बनाया जाता है उसे वर्मी कम्पोस्ट कहा जाता है | कृषि में उत्पादन के साथ मृदा की उर्वरता को बनाये रखने के किये वर्मी कम्पोस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इसे मिट्टी में जैव रासयनिक गतिविधि में वृद्धि होती है | केंचुए कार्बनिक पदार्थ को खा कर मल त्याग करते है यह वर्मी कम्पोस्ट कहलाता है | वर्मी कम्पोस्ट के प्रयोग से मिट्टी में वायु संचार में वृद्धि होती है और पौधे को आवश्यक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन,फास्फोरस,पोटाश आदि तत्व की पूर्ति होती है | इस लेख से हम सीखेंगे केंचुए की खाद कैसे बनाये ,उनकी प्रजातियां ,उसमे उपास्थि पोषक तत्व की मात्रा ,लाभ एवं प्रयोग विधि |
केंचुए की प्रमुख प्रजातियां
विश्व में केंचुए की विभिन्न प्रजातियां है पायी जाती है उनमे तीन प्रजातियां प्रमुख है
- इन्डोजिक
- डायोजिक
- एपेजिक
- इन्डोजिक- इस प्रजाति के केंचुए जमीन में 3- मीटर की गहराई तक रहते है |
- यह केंचए मिट्टी अधिक एवं कार्बनिक पदार्थ को कम खाते है |
- जल निकासी हेतु यह उपयोगी होते है |
- यह मिट्टी को भुरभुरा बनाते है |
- डायोजिक – इस प्रजाति के केंचुए जमीन में लगभग 1 से 3 मीटर गहराई तक जाते है |
- यह कार्बनिक पदर्थ एवं मिट्टी दोनों को सामान रूप से खाते है |
- एपेजिक – इस जाती के केंचुए मृदा में 1 मीटर की गहराई तक जाते है |
- यह कार्बनिक पदार्थ को अधिक एवं मिट्टी को कम खाते है |
- इस प्रजाति के केंचुए का उपयोग कम्पोस्ट खाद बनाने में अधिक किया जाता है|
- फेरेटिमा पोस्तुमा – इस केंचए का उपयोग विश्व में वर्मी कम्पोस्ट बनाने में सर्वाधिक किया जाता है |
गोबर की खाद कैसे बनाये
केंचुए में जनन
- केंचुआ द्विलिंगी या उभयलिंगी होती है |
- इसके वृद्धि के लिए 25 से 30 डिग्री सेसियस तापमान उपयुक्त होता है |
- व्यस्क केंचुआ 1 सप्ताह में दो से तीन कोकून देता है |
- एक कोकून में तीन से चार अंडे होते है |
- प्रजनन द्वारा केंचुआ 6 माह में 200 से 250 केंचुआ उत्पन्न करता है |
वर्मी कम्पोस्ट में उपस्थित पोषक तत्व

- नाइट्रोजन – 1.5 से 2.5 प्रतिशत
- पोटाश – 1.6 से 1.8 प्रतिशत
- फास्फोरस – 1 से 1.5 प्रतिशत
- इस खाद में गोबर की खाद की तुलन में रोगप्रतिरोधी गुण अधिक होती है |
- यह मृदा में जैव रासायनिक परिवर्तन कर मृदा की संरचना में सुधार एवं मृदा की जलधारण क्षमता बढ़ती है |
वर्मी कम्पोस्ट बनने की विधि
केंचुए की खाद बनने के लिए स्थान के चयन के लिए ध्यान रखे की सूर्य की सीधी प्रकाश न पहुंचे |
बेड की गहराई तीन फ़ीट , चौड़ाई चार फ़ीट रखे तथा लम्बाई 40 से 50 फ़ीट रखे |
वर्मी कम्पोस्ट बनाने की लिए तापमान 25 से 30 °C रखे |
गोबर एवं कार्बनिक पदार्थ जैसे पत्ती,पराली आदि से बेड बनाये |
वर्मी कास्ट में 2.5 kg केंचुए होना चाहिए |
खाद बनने में लगभग दो माह का समय लगता है |