तिलहन

सरसो की खेती (Mustard seeds Farming)

किसानो के मध्य रबी एवं तिलहन फसल में सरसो एक लोकप्रिय फसल है | इसकी लोकरीयता का कारण लगत में कमी एवं लाभ की अधिकता है | सरसो की फसल को कम सिचाई की आवस्यकता होती है | फसल चक्र में किसान भाई सरसो की खेती को शामिल कर अच्छा लाभ कमा सकते है | भारत के विभिन्न राज्य राजस्थान,मध्य प्रदेश, हरियाणा ,उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में सरसो की व्यापक रूप से खेती की जाती है | भारत में 1721 किलो /हे. उत्पादन के साथ हरियाणा प्रथम स्थान पर है |

सरसो की खेती

भूमि का चयन

  • सरसो का अधिकाधिक उत्पादन लेने के लिए भूमि का चयन आवश्यक है इसकी खेती हेतु दोमट या बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है |
  • खेत में जल निकास की सुविधा होनी चाहिए |
  • जल निकास की सुविधा ना होने की स्थिति में हरी खाद (ढेचा) लगा कर 20-25 दिनों में खेत की जोताई कर दे|
  • भूमि का PH-7 होना चाहिए |

सरसो की खेती भूमि की तैयारी

  • खरीफ फसल के पश्चात खेत की मिट्टी को पलटाये |
  • 3 बार गहरी जोताई करे |
  • मिट्टी के बड़े ढेलो को पाटा द्वारा समतल करे|
  • बोवाई से पहले खेत को खरपतवार मुक्त बनाये |
  • बोवाई से पहले खेत की नमी की जाँच करने के लिए मिट्टी का एक गोला बना ले और उसे कमर की ऊंचाई से गिराए
  • यदि मिट्टी का गोला यथावत है तो नमी ठीक है |
  • यदि वह टूट जाता है तो खेत में थोड़ा सिचाई करे |

धान की खेती के बारे में अधिक जाने

सरसो का बीजोपचार

  • सरसो में श्वेत किट्ट एवं मृदुरोमिल आसिता के प्रकोप से सुरक्षा के लिए मेटालेक्जिल एप्रिन SD-35 का उपयोग 6gm/kgकरना चाहिए |
  • तना से सम्बंधित विकारो से बचने के लिए कार्बेन्डाजिम 3 ग्राम का प्रयोग करे

सरसो की बोवाई का समय और बीज की मात्रा

  • सरसो में बीज की बोवाई दो प्रकार से की जाती है अगेती और पछेती |
  • सरसो की अगेती बोवाई सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में करनी चाहिए |
  • एवं पछेती बोवाई अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह से 25-वे दिन के मध्य करनी चाहिए |

बीज की मात्रा:- 4-6kg / हेक्टेयर

सरसो के बीज की बोवाई

  • सरसो की बोवाई दो तरीको से मुख्या रूप से किया जाता है |
  • प्रथम है छिटकवां विधि इस विधि में हाथो से सीड का छिड़काव किया जाता है |
  • इस विधि में ध्यान रखे की बीजो का जमाव एक स्थान में अधिक ना हो |
  • द्वितीय विधि में सीड़ ड्रिल का उपयोग किया जाता है इस विधि बोवाई में निम्न बातो का ध्यान रखे –
  • पौध से पौध की दुरी 4 से 5 इंच रखे |
  • क़तर की दुरी 11 से 12 इंच रखे |
  • बीज की गहराई 2-3cm से अधिक नहीं होनी चाहिए इससे अंकुरण में समस्या उत्पन्न होती है |

खाद प्रबंधन

सरसो की फसल में ठोस खाद जैसे यूरिया,पोटाश जिंक सल्फेट ,मैग्निसियम सल्फेट आदि का प्रयोग रोपण से पहले किया जाता है | तरल उर्वरक का उपयोग बोवाई के पश्चात किया जाता है | इससे पौध को सही पोषक तत्व सही समय एवं सही रूप में मिलता है |

खेत की प्रथम जोताई के समय निम्नानुसार खाद का छिड़काव करे

  • SSP- 100kg/एकड़
  • MOP-30kg/एकड़
  • ZnS-3kg/एकड़
  • MnS-2kg/एकड़

खेत की द्वितीय जोताई पर खाद की मात्रा

  • यूरिया – 30kg/एकड़

ठोस खाद के प्रयोग के बाद तरल उर्वरक का प्रयोग किया जाता है जो की निम्नानुसार है :-

बोवाई के 10 दिनों के बाद –

  • NPK-19:19:19: 2gm/लीटर तथा सागरिका 2ml/लीटर

30 दिन के बाद खाद का निम्नानुसार खाद का छिड़काव करे –

  • 500ml- नेनो यूरिया /एकड़
  • तथा कीटो की समस्या से बचाव के लिए 17 प्रतिशत Imidacloprid 2ml/ लीटर का छिड़काव करे

45- दिनों के बाद खाद का छिड़काव

  • सल्फर 80% 2gm /लीटर

सिचाई

सरसो के फसल में सिचाई की अधिक आवस्यकता नहीं होती है | यह कम सिचाई में भी अच्छा लाभ प्रदान करता है | सरसो की सिचाई निम्नानुसार किया जाना चाहिए –

  • प्रथम सिचाई – बोवाई के 30 दिन बाद
  • द्वितीय सिचाई 60 दिनों पर

Tips:-

  • सरसो में gibberellic acid का प्रयोग करे जिससे उत्पादन में वृद्धि हो |
  • gibberellic acid 0.001% 10ml/लीटर की मात्रा शुरुवात के 25 से 30 दिनों के मध्य करे |
  • सरसो की टॉपिंग – सरसो की फसल जब 30-35 दिन की हो जाती है |
  • फूल आने की अवस्था में मुख्य तने के ऊपरी भाग की तोड़ाई करने से उत्पादन में 10-15% की वृद्धि होती है |

रोग प्रबंधन

सफेद रतुआ रोग
  • लक्षण – पत्तियों की निचली सतह में सफेद रंग के गोल घेरे के सामान
  • जो समय से साथ पत्तियों एवं फलियों को भी नुकसान पहुँचता है |
  • नियंत्रण –
  • खेत में नमी बनाये रखे अधिक सिचाई ना करे
  • मेनकोजेब 250 ग्राम प्रति 100 लीटर पानी में घोल कर 2 छिड़काव करे
सरसों का झुलसा
  • लक्षण –पत्तियों में भूरे रंग का धब्बा बन जाता है |
  • नियंत्रण –पत्तियों में भूरे रंग का धब्बा बन जाता है |
  • मेनकोजेब 2.5 ग्राम/लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करे |

निश्चित रूप से रबी फसल सरसो से किसान भाइयो को अतिरिक्त लाभ का अर्जन होता है | सही तकनीक से खेती सरसो का उत्पादन लाभकारी है | सरसो में सिचाई का विशेष रखे अधिक सिचाई से फसल के नुकसान होने का खतरा बना रहता है |सरसो का रोपण सितम्बर से अक्टूबर के मध्य करे | आशा करता हु इस ब्लॉग के माध्यम से किसान बंधुओ को सरसो की खेती के बारे कुछ जरुरी जानकारी मिली होगी |

FAQs

सरसों में कितनी बार पानी देना चाहिए?

सरसो के फसल में सिचाई की अधिक आवस्यकता नहीं होती है | यह कम सिचाई में भी अच्छा लाभ प्रदान करता है |
सरसो में 2 बार सिचाई की जरुरत होती है -प्रथम सिचाई – बोवाई के 30 दिन बाद
द्वितीय सिचाई 60 दिनों पर

1 एकड़ में सरसों का बीज कितना डालना चाहिए?

सरसो में प्रति एकड़ बीज की मात्रा लगभग 1.5kg से 2.5kg बीज की मात्रा लगती है |

सरसों में कौन सी खाद डालनी चाहिए?

खेत की प्रथम जोताई के समय निम्नानुसार खाद का छिड़काव करे
SSP- 100kg/एकड़
MOP-30kg/एकड़
ZnS-3kg/एकड़
MnS-2kg/एकड़
खेत की द्वितीय जोताई पर खाद की मात्रा
यूरिया – 30kg/एकड़
बोवाई के 10 दिनों के बाद –
NPK-19:19:19: 2gm/लीटर तथा सागरिका 2ml/लीटर
30 दिन के बाद खाद का निम्नानुसार खाद का छिड़काव करे –
500ml- नेनो यूरिया /एकड़
45- दिनों के बाद खाद का छिड़काव
सल्फर 80% 2gm /लीटर

Gajendra & Pawan Kodopi

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago