अनाज

मक्का की खेती

अनाज की रानी मक्का की उत्पत्ति मैक्सिको (दक्षिण अमेरिका) से हुई है | विश्व में धान एवं गेहू के बाद मक्का प्रमुख फसलों में एक है | भारत में मक्का का आगमन 17वी शताब्दी में पुर्तगालियों के साथ हुआ | अमेरिका में मक्का का उत्पादन सर्वाधिक होती है वही भारत में उत्पादन एवं क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है | गर्म जलवायु का मक्का अधिक जल भराव के प्रति संवेदनशील होता है | आनाजवर्गीय फसल में मक्का का उत्पादन सवार्धिक है इस लिए इसे अद्भुत फसल भी कहा जाता है | भारत में मक्का का सवार्धिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में है और उत्पादकता में कर्नाटक की है | इस लेख के माध्यम से मक्का कि खेती से जुडी समग्र जानकारी दिया गया है |

भूमि की तैयारी

  • आम तौर पर मक्का की खेती के लिए सभी प्रकार की मिट्टी उपुक्त होती है जैसे काली दोमट ,बलुई दोमट, पीली मिट्टी आदि |
  • मक्के के अच्छे उत्पादन के लिए खेत की मिट्टी का भुरभुरा होना आवश्यक है इसके लिए हेरो तथा रोटावेटर से खेत की गहरी जोताई करनी चाहिए |
  • खेत की गहरी जोताई से मिट्टी में वायु संचार पर्याप्त मात्रा में होती है और पौधे की जड़ो का विकास अधिक होती है |

अधिक से अधिक लाभ के लिए निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे –

  • मक्का की फसल के लिए ऐसे खेत का चुनाव करे जहा जल निकासी की उचित व्यवस्था हो | मक्का अधिक जल भराव के प्रति सवेदनशील होती है |
  • मक्का के खेती के लिए PH 6 से 7 के मध्य रहनी चाहिए |
  • सिचाई हेतु ड्रिप या नाली बना कर कर किया जा सकता है | ड्रिप द्वारा सिचाई अधिक कारगर है ऐसी पानी की कम खपत होती है |
  • खेत की गहरी जोताई कर भूमि को समतल करे |
  • मक्का के बीज के अंकुरण के लिए 21 °C तथा पौध के वृद्धि के लिए 24 से 30 °C तापमान उपुक्त होती है |

बोवाई का समय

मक्का की खेती वर्ष भर किया जा सकता है परन्तु वर्ष में दो मौसम में मक्का का उत्पादन अधिक होता है | खरीफ एवं जयाद में मक्का का उत्पादन अधिक होता है |

  • खरीफ के सत्र में मक्का की बोवाई जून से जुलाई में करना चाहिए |
  • रबी के सत्र में मक्का ऑक्टूबर से नवम्बर के मध्य बोवाई करना चाहिए |
  • जायद सत्र में मक्का की बोवाई फलवरी से मार्च में करना चाहिए |

बीज दर प्रति एकड़

  • संकर किस्म के बीज की मात्रा 8-10 kg प्रति एकड़
  • देशी या मिश्रित बीज 7 से 8 kg प्रति एकड़

धान की खेती के विषय में अधिक जाने

मक्का का रोपण

मक्का की खेती
  • मक्का का रोपण मेड के दोनों तरफ करने से अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है |
  • खेत के समुचित उपयोग के लिए पौध से पौध एवं कतार से कतार की दुरी 62x20cm होनी चाहिए |

जलवायु

  • मक्का के बीज के स्वस्थ अंकुरण एवं अच्छे बढ़वार के लिए 21°Cहोना चाहिए |
  • पौध में अधिक बढ़वार के लिए 32°C का तापमान उत्तम होता है|

खरपतवार नियंतरण

  • मक्का में कई बार अनचाहे खरपतवार आ जाते है जैसे सावा, दूबघास,जंगली चौलाई,हज़ार दाना आदि |
  • जो मुख्य फसल के पोषक तत्व को ग्रहण कर नुकसान पहुंचते है |
  • मक्का में शुरुवाती अवस्था में सकरे एवं चैड़ी पत्ती के खरपतवार के नियंतरण शुरुवाती अवस्था में ही कर लेना चाहिए |
  • नियंत्रण ना होने पर उत्पादन में कमी देखने को मिलती है |

मक्का में लगने वाले प्रमुख कीट एवं उनका नियंत्रण

सफ़ेद लट( white grub)
  • इस कीट का प्रभाव मुख्यतः पौधे की जड़ो में पड़ता है |
  • इसके नियंत्रण के लिए कार्बोफ्यूरोन 3G या फोरेट 4G की 8 से 10kg मात्रा प्रति एकड़ बोवाई से पहले खेत में देवे |
तना छेदक (stem- borar)
  • यह मक्का का प्रमुख हानिकारक कीट है |
  • तनाछेदक का लार्वा मुख्य रूप से पौधे नुकसान पहुँचता है |
  • इस कीट से पौधे का आगे का भाग सूखने लगता है |
  • 30 दिनों के पौधे से इस कीट का प्रभाव दिखने लगता है |
  • इसके रोकथाम के लिए कारटाप हाइड्रोक्लोराइड या कार्बोफ्यूरोन 3G 8 से 10kg-का प्रयोग बोवाई से पहले करे |
Gajendra & Pawan Kodopi

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago