सब्ज़ीवर्गीय फसल

भिंडी की खेती से जुडी समग्र जानकारी || भिंडी

भिंडी खरीफ एवं गर्मियों की प्रमुख फसलों में से एक है | मूलतः भिंडी की उत्पत्ति अफ्रीका में हुआ | यह मालवेसी कुल से सम्बंधित है | भिंडी का उपयोग सब्जी एवं स्नैक्स आदि के रूप में किया जाता है | भिंडी में विटामिन A तथा B के साथ साथ आयोडीन की मात्रा भी भरपूर होती है | तने के रेशो से कागज निर्माण किया जाता है | यह उष्ण जलवायु का पौधा है | भारत भिंडी के शीर्ष फसल उत्पादक में से एक है | इस लेख के माधयम से मेरा प्रयास रहेगा की भिंडी की खेती से जुडी समग्र जानकारी आपके सामने प्रस्तुत करू |

भिंडी की खेती

भिंडी की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

  • भिंडी गर्म एवं नम वातावरण के लिए श्रेष्ठ माना जाता है |
  • परन्तु उष्ण एवं उपोष्ण दोनों प्रकार के जलवायु में लगाया जा सकता है |
  • बीज अंकुरण के लिए 25-35 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रेष्ठ होता है |
  • कम तापमान में बीज अंकुरण में कठिनाई आती है |
  • यह ग्रीष्म तथा खरीफ, दोनों ही ऋतुओं में उगाई जाती है |
  • खरीफ में फसल उत्पादन ग्रीष्मकाल की तुलना अधिक होती है |

मिर्च की खेती

भिंडी की खेती के लिए खेत की तैयारी

  • भिंडी के लिए बलुई दोमट मिटटी श्रेष्ठ होती है |
  • मृदा का ph 6 से 6.8 के मध्य होना चाहिए |
  • 2-3 बार खेत की जोताई कर खेत को भुरभुरा बना ले और पाटा चला दे |

भिंडी के कुछ उन्नत बीज

  • पूसा मखमली – येलो वाइन मोजेक वायरस के प्रति प्रतिरोधी |
  • पूसा सावनी – संकर किस्म जो खरीफ एवं जायद दोनों में उपुक्त |
  • अर्का अनामिका(selection 10)-YVMV प्रतिरोधी |
  • वर्षा उपहार(HRB 9-2)-YVMV प्रतिरोधी और पत्ती के फुदके के प्रति सहनशील |

भिंडी की खेती के लिए बीज रोपण एवं मात्रा

फसलबीजदर समयकतार से कतार की दुरीपौध की दुरी
वर्षा ऋतू की फसल10-12kg/haफरवरी-मार्च40-45 cm25-30 cm
ग्रीष्म कालीन फसल18-20kg/haजून-जुलाई25-30 cm15-20 cm
  • बीज रोपण से पहले फफूंदीनाशक 3gm- मेन्कोजेब कार्बेन्डाजिम से बीजोपचार आवश्यक करे |
  • वर्षा ऋतू में अधिक जल भराव से बचने के लिए उठी हुई पट्टियों का निर्माण करे |

सिंचाई

  • मार्च में 10-12 दिन में सिचाई करे |
  • अप्रैल 7-8 दिनों के अंतराल में सिचाई करे |
  • मई-जून 4-5 दिन में सिचाई करे |
  • खेत में पर्याप्त नमी बना के रखे ।

खाद एवं उर्वरक प्रबंधन

खाद एवं उर्वरक प्रबंधन
  • 20 से 25 टन /हे अच्छे से सड़ी गोबर की खाद |
  • नत्रजन 100kg/हे |
  • फॉस्फेट 60kg/हे |
  • पोटाश 50kg/हे |

खरपतवार नियंत्रण

  • नियमित रूप से निंदाई-गुडाई कर खेत को खरपतवार मुक्त बनाये |
  • बोवाई के 20-25 दिन के बाद निंदाई-गुडाई करे |
  • रासयनिक खरपतवार नियंत्रण के लिए फ्ल्यूक्लरेलिन 1.5 kg/है में सगीड़काव करे |

रोग एवं कीट प्रबंधन

भिंडी में लगने वाले प्रमुख रोग

येलो वीन मोज़ेक (पीत शिरा रोग)-

येलो वीन मोज़ेक
  • विषाणु जनित यह रोग भिंडी में लगने वाले प्रमुख रोग में से एक है |
  • सफ़ेद मक्खी इस रोग की वाहक है |
  • इस रोग में पत्तियों की शिराये पीली पड़ जाती है और अन्य भाग हरा रह जाता है |
  • डाइमिथोएट 30 % E.C. की 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करे |
  • अथवा एसिटामिप्रिड 20 % S. P. की 5 मिली./ग्राम मात्रा प्रति 15 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करे |

पद गलन –

  • इस रोग का प्रभाव जड़ में होता है जड़ में गलन की समस्या आती है |
  • इसके नियंत्रण के लिए ब्रेसिकोल या मेंकोजेब 0.3 % का छिड़काव करे |

पाउडरी मिल्ड्यू –

  • इस रोग भिंडी की पत्तियों में सफ़ेद रंग के चूर्ण के रूप में धब्बे पड़ने लगते है |
  • यह धब्बे तेजी से फैलते है इनका जल्द से नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा उत्पादन में 30% तक की कमी देखने को मिलती है |
  • उपचार – केलेक्सीन या केराथेन फफूंदीनाशक का उपयोग करे |
भिंडी के प्रमुख कीट

फल भेदक

  • यह रोग भिंडी एवं कपास का प्रमुख रोग है |
  • इस रोग की इल्ली फल में छेद कर अंदर से खाने लगती है |
  • तने में इसके प्रकोप से तना सुख जाता है |
  • नियंत्रण –
  • प्रोफेनफॉस 50 प्रतिशत ई.सी. की 2.5 मिली. मात्रा प्रति लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करे |

सफ़ेद मक्खी

सफ़ेद मक्खी
  • सफ़ेद रंग की मक्खी जो पत्तियों के कोमल भाग से रसपान करती है |
  • नियंत्रण
  • एसिटामिप्रिड 20 प्रतिशत एस. पी. की 5 मिली./ग्राम मात्रा प्रति 15 लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करे |

ब्लिस्टर बीटल

  • इस कीट के लार्वा परभक्षी होते है और व्यस्क फूल एवं शाखाओ को नुक्सान करते है |

लाल स्पाइडर माइट

माइट
  • पत्तियों के तले संख्या बढ़ा कर पत्तियों का रास चूसते है |
  • नियंत्रण – डाइकोफॉल 18.5EC 1-2ml/लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करे |
  • अथवा इथीयोन 50 EC 1-2ml /लीटर पानी में मिला कर छिड़काव करे |
Gajendra & Pawan Kodopi

Share

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago