तिलहन

तिल की खेती

तिल की खेती किसानो के लिए एक लाभदायक तिलहन फसल है | तिल को तिलहन फसल की रानी कहा जाता है | तिल की फसल एक कम लगत वाली फसल है | तिल की खेती में खाद की मात्रा कम लगने के साथ सिचाई की जरुरत भी अन्य फसल की तुलना में कम लगती है | तिल में लगभग 50% तिल पाया जाता है | इसमें 15% से 20% प्रोटीन पाया जाता है जो इसे एक स्वस्थवर्धिक खाद्य बनता है | तिल की उत्पति अफ्रीका से माना जाता है | इस लेख से तिल की खेती से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है |

उपुक्त जलवायु

  • तिल की खेती के लिए नम और गर्म जलवायु अच्छा होता है |
  • इसके अच्छे बढ़वार के लिए 25 30°C तक तापमान उचित होता है |
  • तापमान में कमी से तिल के बीजो में अंकुरण की समस्या देखने को मिलती है |

सरसो की खेती के बारे में पढ़े

तिल की खेती के लिए उपयुक्त मृदा

तिल की खेती के लिए मृदा का ph 6 से 8 तक होना चाहिए |
इसकी फसल भारत के सभी मृदा के अच्छा होता है |
भारत में मुख्यतः काली,पीली,लाल बलुई , दोमट ,पीली दोमट लाल पीली आदि मिटटी पायी जाती है |
तिल की खेती की विशेषता यह है की इसमें ना अधिक खाद की आवश्यकता होती है और ना अधिक पानी की |

तिल की प्रमुख किस्मे

तरुण,VRI-1,Haryana Til-1,कृष्णा,प्रहत,T-12,T13,RT-46,TC-25,प्रताप(C-50),चेतक,RT-127(सूखा के प्रति अनुकूल)

तिल बोने का सही समय

  • तिल की बोवाई करने का सही समय खरीफ सीजन में जून से जुलाई वर्षा ऋतू आने से पूर्व है |
  • इसकी बोवाई 1 जून से जुलाई के पहले सपताह में लगाना उचित रहता है |
  • ग्रीष्म कालीन या जायद में तिल लगाने का सही समय 1 फरवरी से मार्च माह तक होता है |

भूमि की तैयारी

  • तिल की खेती के लिए भूमि की तैयारी करना आवश्यक है |
  • पूर्व फसल को कल्टीवेटर के माध्यम से खेत में मिला दे |
  • उसके बाद रोटावेटर या हैरो के माध्यम से खेत को भूर भूरा कर ले |
  • जल निकासी की खेती में उचित व्यवस्था करे |
  • भूमि की तैयारी के बाद बेसल डोज़ डाले |
  • बेसल डोज़ में 25kg DAP ,30kg यूरिया, 30kg फॉस्फेट,10kg सल्फर डाल कर रोटावेटर के माध्यम से खेत में सामान रूप से फैला लेवे |

तिल की बुवाई

  • किसान भाई आम तौर पर तिल की बुवाई छिड़काव विधि से करते है |
  • बोवाई से पहले चाहिए की तिल के बीज की अच्छे से उपचारित करे |
  • तिल की सघन बुवाई से बचने के लिए तिल को रेत के साथ मिला कर छिड़काव करे |
  • एक एकड़ में तिल की बोवाई हेतु 1.5kg से 2kg बीज की आवश्यकता होती है |

सिंचाई

  • तिल की फसल में पानी की मात्रा बहुत काम लगती है |
  • तिल में 3 से 4 बार सिचाई की आवश्यकता होती है |
  • खेत में नमी के अनुसार खेत की सिंचाई करे |
  • तिल की प्रथम सिचाई बोवाई के समय करे |
  • दूसरी सिचाई फूल आने से पहले करे |
  • एवं तीसरी सिंचाई फल्लिया लगने के समय करे |

केंद्र प्रदत न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में पढ़े

रोग एवं उपचार

  • तिल में मुख्यतः कीटजनित रोग अधिक लगने की संभावना होती है |
  • तिल में सफ़ेद मक्खी,ग्रीन फ्लाई,ब्लैक फ्लाई इस प्रकार के कीटो का प्रकोप रहता है |
  • इनके प्रकोप दिखने पर Cypermethrin को 15 लीटर में 20ml डाल कर स्प्रे करे |

उत्पादन

  • तिल के फसल का उत्पादन 3 से 5 क्यूटल उत्पादन होता है |
  • तिल की मांग वर्ष भर रहती है परन्तु ठण्ड में किसकी मांग बढ़ जाती है |
  • तिल का भण्डारण कर सही समय में उसकी बिक्री कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है |

तिल की फसल की कटाई

  • तिल की समय पर कटाई करना जरुरी है अन्यथा फल्लिया सुख जाने से फट कर खेत में ही गिर जाती है |
  • फल्लियो का रंग पीला हो जाये और अच्छे से मोटाई आ जाये |
  • फल्लियो में नमी हो उस समय फसल की कटाई करनी चाहिए |
  • फसल की कटाई कर उससे पन्नी में बांध कर रखे |
  • समय के साथ फल्लिया काली पड़ जाती है उस समय उसे हार्वेस्टर के माध्यम से दानो को अलग कर ले |
Gajendra & Pawan Kodopi

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago