दलहन

चना की खेती

दलहन फसलों में चना की खेती एक महत्त्वपूर्ण फसल है | चना को दलहन फसलों का राजा कहा जाता है | यह रबी की फसल है | खरीब फसल की कटाई के पश्चात् चना की खेती की जाती है | इसमें 21.1% प्रोटीन पाया जाता है | किसान भाई यदि चाहे तो चना एवं सरसो की मिश्रित खेती कर सकते है | विश्व में चना के उत्पादन की बात करे तो भारत प्रथम उत्पादक देश है | विश्व का 65% क्षेत्र तथा 80% चना का उत्पादन भारत में किया जाता है | चना की उत्पत्ति दक्षिण पश्चिम एशिया से माना जाता है| इस लेख के माध्यम से चना के अधिक से अधिक उत्पादन के लिए जानकारी दिया गया है |

जलवायु एवं मृदा

  • चना के वृद्धि के लिए 21℃ से 24℃ तापमान उपयुक्त होता है |
  • चना रबी की प्रमुख फसल है |
  • चना पाले के प्रति सवेदनशील होता है |
  • चना की फसल में बोन के समय और फूल लगने के समय वर्षा चना की फसल के लिए हानिकारक है |
  • चना की खेती के लिए दोमट एवं काली मिटटी उपयुक्त होती है |
  • मृदा का PH मान 5.7 से 7.2 होना चाहिए |
  • चना क्षारीय मिट्टी के प्रति संवेदनशील होता है|

चना की खेती के लिए बीज दर

चना की मुख्यतः दो प्रजातियां पायी जाती है –

1.देशी चना या खैरी चना

  • यह देश में व्यापक क्षेत्र में बोया जाता है |
  • दानो का आकर छोटा एवं रंग भूरा होता है |
  • बीजदर – 25 से 35 kg/ एकड़ तथा देर से बोवाई से 35 से 40 kg /एकड़

2.काबुली चना या सफ़ेद चना

  • यह आकर में बड़ा होता है |
  • देशी चना के मुकाबले इसकी उपज काम होती है |
  • बीजदर- 30 से 40 kg /एकड़

बीजोपचार

चना के बीजोपचार के लिए FIR का उपयोग करना चाहिए –
F- Fungicide
I- Insecticide
R- Rhizobium
उदहारण – बाविस्टीन 3g/कग + क्लोरीपारिफॉस 450ml /100kg बीज
या
थायरम 1gm / कग + कार्बेन्डाजिम 1gm/kg बीज

  • कीटनाशक एवं फफूंदीनाशक से बीजोपचार करने के पश्चात
  • 3 पैकेट राइज़ोबियम /100kg बीज में मिलाये
  • राइजोबियम से बीजोपचार से पौधे की बढ़वार अच्छी होती है और
  • साथ ही जड़ो की संख्या में वृद्धि होती है |

चना की खेती के लिए बोवाई उचित समय

  • चना के बोवाई के लिए ऑक्टूबर माह के 15 तारीख से उचित समय होता है |
  • पछेती बोवाई से फल्ली छेदक कीट का प्रकोप दिखता है |

चना की उन्नत किस्मे

1.देशी चना
अर्पण (RSG-896), अरुणा (RSG-902),पूसा -256,प्रगति (TCCV-10),उदय (KPG-59),पूसा-372,ST-4 आदि
2.काबुली चना की किस्मे –
C104,L-550,GNG-1292,गिरनार,पूसा -1003,L-144 आदि `

चना की बोवाई

  • खेत की अच्छे से कल्टीवेटर एवं रोटावेटर से जोताई के पश्चात्
  • सीड ड्रिल मशीन के माध्यम से 30x10cm की दुरी पर बीज की बोवाई करे |
  • बीज की गहराई 8-10cm होनी चाहिए |
  • कतार में बोवाई से खरपतवार नियंत्रण में सुगमता के साथ-साथ पौधे के बढ़वार में लाभकारी होती है |

टॉपिंग

  • देशी चने में टॉपिंग से फूल एवं फल्लिया अधिक बनती है |
  • टॉपिंग में जब पौधे 35 दिन के हो जाये तब
  • पौधे के ऊपरी भाग को तोडा जाता है |

खाद प्रबंधन

  • खेत की तैयारी के समय 4 से 5 टन अच्छे से सड़ी हुई गोबर की खाद डाले|
  • चना की खेती के लिए 8 से 10kg नाइट्रोजन , 25kg फास्फोरस ,8kg पोटाश प्रति एकड़ खाद की आवश्यकता होती है |
  • पाले से बचाव के लिए सल्फूरिक एसिड 0.1% का छिड़काव करे |

सिंचाई

  • प्रायः सभी दलहन फसल में सिचाई फूल आने से पहले( लगभग 40 से 45 दिन में ) एवं फल्लिया बनने के समय सिंचाई करनी चाहिए |
  • चना की फसल में अधिक सिंचाई से बचना चाहिए |
  • अधिक सिंचाई से पौधे में बढ़वार अधिक होती है |
  • इससे उपज में कमी आती है |

चना की खेती में खरपतवार नियंत्रण

  • किसी भी फसल में खरपतवार एक बड़ी समस्या होती है |
  • यह मुख्य फसल के साथ पोषक तत्व के लिए संघर्ष करता है |
  • जिसके परिणाम स्वरूप उपज में कमी देखने को मिलती है |
  • चना में मुख्यतः प्याजी खरपतवार पाया जाता है |
  • बोवाई से पहले पेंडामेथालींन 30EC 600g का 600 लीटर पानी में घोल कर डाले
  • बोवाई के समय 1kg/एकड़ की दर से ट्रिब्यूनल का छिड़काव करे |

चना में लगने वाले प्रमुख रोग

उल्टा रोग

  • यह एक कवक जनित रोग है |
  • इससे बचाव के लिए अगेती बोवाई से बचे और बीज की 8 से 10cm में बोवाई करे |
  • बोवाई से पहले बीजोपचार करे |

झुलसा रोग

  • यह एक कवक जनित रोग है |
  • नियंतरण- 0.3% कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करे |

रोली रोग – प्रतिरोधी किस्म – गौरव
स्क्लेरोटिनिया – प्रतिरोधी किस्म गौरव ,पूसा 261

कीट प्रबंधन

कट वर्म –

  • इस कीट का प्रकोप नर्सरी अवस्था में देखा जा सकता है |
  • नियंत्रण – मिथाइल पैराथिन 2% डस्ट 10kg/एकड़ बुरकाव करे |

फली छेदक

  • प्रारम्भ में पत्तियों तथा बाद में फल्ली को नुक्सान पहुँचता है |
  • नियंत्रण – मेथालियान पाउडर 5% डस्ट 10kg/ एकड़ की दर से छिड़काव करे या मोनोक्रोटोफॉस दवा 1ml/ लीटर की दर से छिड़काव करे |
Gajendra & Pawan Kodopi

Share

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago