दलहन

उड़द की खेती

उड़द पोषक तत्व से भरपूर होने के साथ वर्ष भर उड़द की मांग सामान रूप से बानी रहती है | भारत के किसानो के मध्य इसकी खेती काफी पसंद की जाती है | उड़द में प्रचुर मात्रा में पोटीन लगभग 25% पाया जाता है साथ ही मल्टीविटामिन भी पाया जाता है | उड़द की उत्पति की बात की जाये तो उदगम देश भारत माना जाता है | उड़द का कम अवधि की फसल होने के कारण देश विभिन्न स्थानों में किसान इसकी खेती कर लाभ कमा रहे है | इसलिए उड़द को नगदी फसल कहा जाता है |

उपयुक्त जलवायु

  • इसकी खेती के लिए उपयुक्त जलवायु 25 से 30°C उपयुक्त होता है |
  • उड़द की फसल को ठण्ड में बढ़वार एवं अंकुरण में समस्या आती है |

उड़द की खेती के लिए उपुक्त मृदा

  • भारत में लगभग सभी प्रकार के मृदा में इसकी खेती की जाती है |
  • परन्तु उड़द की खेती के लिए दोमट एवं चिकनी दोमट मिटटी सर्वश्रेष्ठ होती है |
  • अच्छे उत्पादन के लिए यह मृदा अच्छी मानी जाती है |

उन्नत किस्मे

  • उड़द के उन्नत किस्मे का चयन उस क्षेत्र के जलवायु एवं मिटटी के अनुसार किया जाना चाहिए |
  • किसान भाइयो को चाहिए की उस क्षेत्र के जलवायु के अनुसार संसोधित बीजो का चुनाव करना चाहिए |
  • कुछ उन्नत किस्मे निनलिखित है – कृष्णा,नवीन,T9,आजाद,TUA-4 बरखा (RBU-38),IPU-2000 आदि उड़द की उन्नत किस्मे है |

बोवाई का सही समय

  • मुख्य रूप से इसकी खेती वर्ष में दो बार जायद एवं खरीफ में की जाती है |
  • उड़द मुख्य रूप से जायद में इसकी बोवाई के लिए मुख्यतः समय फरवरी से मार्च के मध्य होता है
  • तथा खरीफ में जून से जुलाई में बोवाई किया जाता है |

उड़द की खेती के लिए खेत की तैयारी

  • कल्टीवेटर के माध्यम से खेत की अच्छी तरह 2 से 3 बार जोताई कर रोटावेटर से मिटटी को भुरभरा बना ले और
  • पाटा चला कर खेत को समतल बना ले
  • खेत में जल निकासी हेतु उपुक्त व्यवस्था होनी चाहिए |
  • जल के अतिरिक्त जमाव से फफूंदजनित रोग की समस्या देखने को मिलती है |
  • और छोटे पौधो में आद्रागलन की समस्या देखने को मिलती है |

बीजदर

  • उड़द में बीज की मात्रा प्रति एकड़ 6 से 10kg होती है |
  • बीजो का उपचार फफूंदीनाशक द्वारा करे उसके बाद ही बीज की बोवाई करे |
  • बीज की बोवाई बेड बना कर या छिटकवां विधि द्वारा किया जा सकता है |
  • छिटकाव विधि में बीज की मात्रा थोड़ी अधिक लगती है |

उड़द की खेती के लिए खाद प्रबंधन

  • बेसल डोज़ – खेत की अंतिम जोताई के समय बेसल डोज़ डाले तथा पाटा से खेत को बराबर कर ले |
  • बेसल डोज़ में यूरिया – 20 से 25kg, सागरिका दानेदार 5 से 10kg तथा DAP 30kg प्रति एकड़ की दर से डाले |
  • 20 से 25kg यूरिया 20 दिन बाद डाले |
  • 40 से 45 दिन में दूसरी खाद डाले |

और पढ़े चना की खेती

बीजोपचार

  • उड़द की फसल हो या अन्य कोई फसल बीजोपचार बहुत ही जरुरी है |
  • बीजोपचार से 70 से 80 % बीमारियों का निदान हो जाता है |
  • बीमारियों में कमी से उत्पादन अच्छा होता है |

सिंचाई

  • छिड़काव विधि से बोवाई करने के कुछ दिन बाद पश्चयात बीज अंकुरित होते है |
  • अंकुरण के 15 दिन बाद खेत में प्रथम सिंचाई करे |
  • उड़द में दूसरी सिंचाई पुष्प आने के समय एवं अंतिम सिंचाई दाने आने के समय करे |
  • इसमें लगभग 3-4 बार सिंचाई की आवश्यकता होती है |

खरपतवार नियंत्रण

  • उड़द हो या अन्य कोई फसल हो खरपतवार पर नियंत्रण आवश्यक है |
  • खरपतवार मुख्य पौधे से पोषक तत्व के लिए संघर्ष करते है |
  • इस संघर्ष के फलस्वरूप पौधे के विकास में बांधा आती है और उत्पादन में कमी आती है |
  • उड़द में खरपतवार पर नियंत्रण के लिए अन्य पौधे को मजदुर द्वारा निकल सकते है |
  • रासायनिक विधि से नियंत्रण के लिए पेंडामिथिलीन 30EC 1 लीटर प्रति एकड़ की दर से स्प्रे करे |
  • या पेंडामिथिलीन 30EC + इमाजियापायर 2EC की 1 लीटर मात्रा एक एकड़ में स्प्रे करे |

कीट एवं रोग प्रबंधन

  • उड़द की फसल में मुख्यतः रस चूसक मक्खी,रस चूसक इल्ली एवं रोग में फफूंदीजनित एवं जीवाणु जनित रोग का प्रकोप अधिक होता है |
  • रोग एवं कीट के प्रकोप से बचाव के लिए खेत का समय समय पर निरक्षण करे ताकि कीट एवं रोग के प्रकोप को पहचान कर उसका निदान किया जा सके |

रस चूसक कीट

  • कीटो का प्रकोप फल्लिया आने पर देखने को मिलता है इसका प्रभाव फली एवं पत्तियों में देखने को मिलता है |
  • यह रस चूसक कीट अपने अंडे दे कर संख्या में वृद्धि करती है |
  • इसके नियंत्रण के लिए 20 से 25 दिन में निम्नलखित स्प्रे करे
  • उपचार – थायोमीथोक्सिम 40gm प्रति एकड़ की मात्रा का 200 लीटर पानी में मिला कर स्प्रे करे |

रस चूसक इल्ली –

  • उड़द में इल्ली का प्रकोप भी देखने को मिलता है जो दानो को खा कर उत्पादन में नुकसान पहुँचता है इसके नियंत्रण के लिए
  • उपचार – नोवा ल्यूरॉन + एन्डोक्साकार्ब 350ml- मात्रा 200- लीटर पानी में मिला कर 1- एकड़ में छोडकाव करे |
  • या इमामेक्टीन बेंजोएट 100gm- 200- लीटर पानी में घोल कर प्रति एकड़ छिड़काव करे |

उड़द की खेती से उत्पादन

  • उड़द कम अवधि की फसल होने के साथ बाजार मूल्य भी अच्छा मिलता है |
  • इसका का प्रति एकड़ उत्पादन 4 से 5 क्यूटल होता है |
Gajendra & Pawan Kodopi

Share

Recent Posts

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती ड्रैगन फ्रूट की खेती से करे लाखो का मुनाफा एक बार… Read More

11 months ago

बकरा पालन

पशुपालन मानव सभ्यता के विकास में बहुत ही महत्वपर्ण रहा है | कृषि से पूर्व… Read More

12 months ago

जैविक यूरिया कैसे बनाये

फसल में बढ़वार के लिए पोषक तत्व की पूर्ति अति महत्वपूर्ण है इसमें यूरिया एक… Read More

2 years ago

वर्मी कम्पोस्ट खाद

कार्बनिक पदार्थ जैसे पशुओ के अपशिष्ट पदार्थ,फसल से बचा पराली आदि को केंचुए के माध्यम… Read More

2 years ago

गेहूं की खेती

विश्व में गेहूं पोषण के प्रमुख श्रोत है | भारत में गेहूं की खेती नवपाषाण… Read More

2 years ago

गोबर की खाद कैसे बनाये (Farm Yard manure)

मानव सभ्यता के विकास में कृषि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है | कृषि में गोबर… Read More

2 years ago